Wednesday, September 21, 2016

ओढ़ के तिरंगा क्यों पापा आये है?

माँ मेरा मन बात ये समझ ना पाये है,
ओढ़ के तिरंगे को क्यूँ पापा आये है?

पहले पापा मुन्ना मुन्ना कहते आते थे,
टॉफियाँ खिलोने साथ में भी लाते थे।
गोदी में उठा के खूब खिलखिलाते थे,
हाथ फेर सर पे प्यार भी जताते थे।
पर ना जाने आज क्यूँ वो चुप हो गए,
लगता है की खूब गहरी नींद सो गए।
नींद से पापा उठो मुन्ना बुलाये है,

ओढ़ के तिरंगे को क्यूँ पापा आये है?

फौजी अंकलों की भीड़ घर क्यूँ आई है,
पापा का सामान साथ में क्यूँ लाई है।
साथ में क्यूँ लाई है वो मेडलों के हार ,
आंख में आंसू क्यूँ सबके आते बार बार।
चाचा मामा दादा दादी चीखते है क्यूँ,
माँ मेरी बता वो सर को पीटते है क्यूँ।
गाँव क्यूँ शहीद पापा को बताये है,

ओढ़ के तिरंगे को क्यूँ पापा आये है?

माँ तू क्यों है इतना रोती ये बता मुझे,
होश क्यूँ हर पल है खोती ये बता मुझे।
माथे का सिन्दूर क्यूँ है दादी पोछती,
लाल चूड़ी हाथ में क्यूँ बुआ तोडती।
काले मोतियों की माला क्यूँ उतारी है,
क्या तुझे माँ हो गया समझना भारी है।
माँ तेरा ये रूप मुझे ना सुहाये है,

ओढ़ के तिरंगे को क्यूँ पापा आये है?

पापा कहाँ है जा रहे अब ये बताओ माँ,
चुपचाप से आंसू बहा के यूँ सताओ ना।
क्यूँ उनको सब उठा रहे हाथो को बांधकर,
जय हिन्द बोलते है क्यूँ कन्धों पे लादकर।
दादी खड़ी है क्यूँ भला आँचल को भींचकर,
आंसू क्यूँ बहे जा रहे है आँख मींचकर।
पापा की राह में क्यूँ फूल ये सजाये है,

ओढ़ के तिरंगे को क्यूँ पापा आये है?

क्यूँ लकड़ियों के बीच में पापा लिटाये है,
पापा ये दादा कह रहे तुमको जलाऊँ मैं,
बोलो भला इस आग को कैसे लगाऊं मैं।
इस आग में समा के साथ छोड़ जाओगे,
आँखों में आंसू होंगे बहुत याद आओगे।
अब आया समझ माँ ने क्यूँ आँसू बहाये थे,

ओढ़ के तिरंगा पापा घर क्यूँ आये थे ।

- Veer Singh Sikarwar 

Wednesday, October 17, 2012

एक कविता हर माँ के नाम

घुटनों से रेंगते -रेंगते
 कब पैरो पर खड़ा हुआ,
 तेरी ममता की छाँव में,
 जाने कब बड़ा हुआ,
 कला टीका दूध मलाई,
 आज भी सब कुछ वैसा ही है,
 मै ही मै हूँ हर जगह,
 प्यार ये तेरा किस्सा है,
 सीधा-साधा, भोला-भाला,
 मै ही सबसे अच्छा हूँ,
 कितना भी हो जाऊ बड़ा ,
 "माँ !" मै आज भी तेरा बच्चा हूँ

Wednesday, August 29, 2012

हर खुशी है लोगों के दामन में

हर खुशी है लोगों के दामन में ,
पर एक हंसी के लिए वक़्त नहीं .
दिन रात दौड़ती दुनिया में ,
ज़िन्दगी के लिए ही वक़्त नहीं .
माँ की लोरी का एहसास तो है ,
पर माँ को माँ कहने का वक़्त नहीं .
सारे रिश्तों को तो हम मार चुके ,
अब उन्हें दफ़नाने का भी वक़्त नहीं .
सारे नाम मोबाइल में हैं ,
पर दोस्ती के लए वक़्त नहीं .
गैरों की क्या बात करें ,
जब अपनों के लिए ही वक़्त नहीं .
आँखों में है नींद बड़ी ,
पर सोने का वक़्त नहीं .
दिल है घमों से भरा हुआ ,
पर रोने का भी वक़्त नहीं .
पैसों की दौड़ में ऐसे दौड़े ,
की थकने का भी वक़्त नहीं .
पराये एहसासों की क्या कद्र करें ,
जब अपने सपनो के लिए ही वक़्त नहीं .
तू ही बता इ ज़िन्दगी ,
इस ज़िन्दगी का क्या होगा ,
की हर पल मरने वालों को ,
जीने के लिए भी वक़्त नहीं ………

Sunday, August 5, 2012

केवल राजनीति को गाली देना भी बेईमानी था


केवल राजनीति को गाली देना भी बेईमानी था ....
स्वाभिमानी जो होना था वो तेवर भी अभिमानी था ....
देश की संसद में भी यारो हर कोई गद्दार नहीं ...
और अन्ना के संग में बैठा हर कोई खुद्दार नहीं
टीम अन्ना का अंतर्मन भी अन्दर-२ हिला हुआ था ...
उनमे से कोई था जो यारो दस जनपथ पर मिला हुआ था ...
मनमोहन से चले थे अन्ना , मोदी जी पर अटक गए ....
उसी समय था मुझे लगा की अन्ना हजारे भटक गए ...


जिसको देखा जिसको पाया तुमने उसको चोर कहा
देश पर जीने मरने वाले को भी आदमखोर कहा ....
मीडिया हो या नेताजी हो चाहे जिसको डांट रहे थे
ईमानदारी प्रमाण पत्र बस केवल तुम्ही बाँट रहे थे
लोकपाल के लिए चले थे , लोकपाल भी भूल गए
काले धन की बात करी , फिर काला धन भी भूल गए
कौन दिशा में चला था रथ ये कौन दिशा में मोड़ लिया ???
खुद ही अनशन पर बैठे और खुद ही अनशन तोड़ लिया !!!!

Saturday, February 4, 2012

आज ना जाने कितने दिनों के बाद

आज ना जाने कितने दिनों के बाद,
उसकी वही पुरानी पर हसीं याद,
मेरे ज़ेहन मे इस तरह समा गयी,
हर एक चेहरे मे वो अपनी तस्वीर बना गयी !
... दिल किया के रो के थोडा गम छुपा लें,
सीने मे लगी आग आंसुओं से बुझा लें,
पर कमबख्त ने आज न दिया मेरा साथ,
दिल मे लगी आग बढ़ती गयी मेरे आंसुओं के साथ !
मेरे आंसुओं पर अब न मेरा जोर था,
उसका हमदर्द हमसफ़र मै नहीं कोई और था,
रात का सन्नाटा चारों ओर था बिखरा हुआ,
पर मेरे दिल मे अब भी एक अजीब शोर था !
ये सोचते सोचते ना जाने कब मै सो गया,
ख़्वाबों मे भी चली आयी वो और मै उसी मे खो गया,
सुबह की धुप से जब खुली आँखें मेरी,
तो लगा यूँ के जैसे अब सवेरा हो गया.
अब सवेरा हो गया.....

Thursday, January 26, 2012

एक तमन्ना और सही


प्यार का ये बुखार क्यूँ चढ़ने लगा है,
उतर गया था नशा तो क्यूँ बढ़ने लगा है,
मासूमियत उसके चेहरे की क्यूँ सताने लगी है,
आज फिर से इतना प्यारा कोई क्यूँ लगने लगा है.
रातों मे उसकी हसीं याद  क्यूँ आने लगी है,
सदियों से फैली ये उदासी चेहरे से जाने लगी है,
इतना प्यारा भला कोई हो भी सकता है,
खुशियाँ शायद फिर से मुझे गले लगाने लगी है.
आँखों मे उसके अपनी तस्वीर सजाना चाहता हूँ,
खुद को उसके मुस्कान की वजह बनाना चाहता हूँ,
होंठो से भले नाम लिया हो मेरा अनजाने मे,
मे बस उसी एक पल मे खो जाना चाहता हूँ.
उसकी हर एक अदा प्यारी लगने लगी है,
दिलो दिमाग पर एक खुमारी चढ़ने लगी है,
देख के उसको सारी थकान उतर सी जाती है,
उसको हर एक पल देखने की बेकरारी बढनें लगी है.
उसकी शरारतें मेरे दिल को बहुत ही भाती हैं,
आहटें उसकी सुनकर ये हवाएं थम सी जाती है,
भीड़ मे भी वो ही वो क्यूँ दिखें मुझे,
आँखें हो बंद तो दबे पाँव ख़्वाबों मे चली आती है.
खुशबू उसकी मेरे मन को महका रही है,
नजाकत उसकी मेरे धड़कनों को बहका रही है,
जुल्फें जो बिखरा ली हैं उसने अपने कंधों पर,
जैसे चाँद को बादलों मे से ले के आ रही है.
तेरी अदाओं मे नादानी का बहाना है,
तुझे बना के ग़ज़ल अपने होंठों पे गुनगुनाना है,
तेरे साये के अहसास से ही मचल जाता हूँ मे,
वो महफ़िल कितनी खूबसूरत होगी जंहाँ तेरा जाना है.

इस रात की गुमनामियों मे कहीं खो ना जाऊं मै


इस रात की गुमनामियों मे कहीं खो ना जाऊं मै ,
यूँ ख्वाब ना दिखा कहीं ताउम्र सो ना जाऊं मै,
कुछ कतरे तेरे प्यार के दिल की गहराइयों मे जा बसे,
इन्हें हवा ना दे तेरी याद की कहीं किसी और का हो ना पाऊं मे.
जीने का मुझको हक तो दे अपनी यादें समेट ले,
या गुजार जिंदगी मेरे साथ आ मेरी बाहों मे लेट ले,
तनहाइयों मे भी खुश हूँ मै तू अपने सर ना कोई इलज़ाम ले,
बस देखने दे मुझे भी रौशनी यूँ ना अपने साए से लपेट ले ....

Wednesday, January 25, 2012

Hai Naman Unko- A Tribute to Real Indian Heroes. Dr Kumar Vishwas



है नमन उनको कि जो यशकाय को अमरत्व देकर
इस जगत मैं शौर्य की जीवित कहानी हो गए हैं.
है नमन उनको कि जिनके सामने बौना हिमालय
जो धरा पर गिर पड़े, पर आसमानी हो गए हैं


पिता, जिनके रक्त ने उज्जवल किया कुल-वंश-माथा
माँ, वही जो दूध से इस देश जकी राज टोल आई
बहन, जिसने सावनों मैं भर लिया पतझड़ स्वयं ही
हाथ ना उलझें कलाई से जो राखी खोल लाई
बेटियाँ जो लोरियों मैं भी प्रभाती सुन रही थीं
"पिता' तुम पर गर्व है चुपचाप जा कर बोल आई
प्रिया, जिसकी चूड़ियों मैं सितारे से टूटते हैं
मांग का सिन्दूर देकर जो सितारे मोल लाई
है नमन उस देहरी को जहां तुम खेले कन्हैया
घर तुम्हारे, परम तप की राजधानी हो गए हैं
है नमन उनको कि जिनके सामने बौना हिमालय
जो धरा पर गिर पड़े पर आसमानी हो गए हैं

हमने भेजे हैं सिकंदर सर झुकाए, मात खाए
हमसे भिड़ते हैं वे, जिनका मन, धरा से भर गया है
नरक मैं तुम पूछना अपने बुजुर्गों से कभी भी
उनके माथे पर हमारी ठोकरों का ही बयान है
सिंह के दांतों से गिनती सीखने वालों के आगे
शीश देने की कला मैं क्या अजब है क्या नया है
जूझना यमराज से आदत पुराणी है हमारी
उत्तरों की खोज मैं फिर एक नचिकेता गया है
है नमन उनको कि जिनकी अग्नि से हारा प्रभंजन
काल-कौतुक जिनके आगे पानी-पानी हो गए हैं
है नमन उनको कि जिनके सामने बौना हिमालय
जो धरा पर गिर पड़े पर आसमानी हो गए हैं

लिख चुकी है विधि तुम्हारी वीरता के पुण्य लेखे
विजय के उद्घोष गीता के कथन तुमको नमन है


राखियों की प्रतीक्षा, सिन्दूरदानों की व्यथाओं
देशहित प्रतिबद्ध यौवन के सपन, तुमको नमन है 


बहन के विश्वास भाई के सखा कुल के सहारे
पिता के व्रत के फलित, माँ के नयनं, तुमको नमन है
कंचनी-तन, चांदनी-मन, आह, आंसू, प्यार, सपने
राष्ट्र के हिट कर चले सब कुछ नमन तुमको नमन है
है नमन उनको कि जिनको काल पाकर हुआ पावन
शिखर जिनके चरण छूकर और मानी हो गए हैं   
है नमन उनको कि जिनके सामने बौना हिमालय
जो धरा पर गिर पड़े पर आसमानी हो गए हैं

Sunday, January 8, 2012

मैं मुहब्बत हूँ ज़बानों में न बाँटों मुझ को

"इतनी नफ़रत भरे लहजे में न बोलो मुझसे ,
एक एहसास हूँ, एहसास से काटो मुझ को ,
सिर्फ लिखने के है औज़ार ये हिंदी उर्दू ,
मैं मुहब्बत हूँ ज़बानों में न बाँटों मुझ को....."

---------------------------------------------------------

पास रुकता भी नहीं,दिल से गुज़रता भी नहीं ,
वैसे लम्हा कोई जाया नहीं लगता मुझ को 
गाँव छोड़ा था कभी और अब यादें छूटीं ,
अब कोई शहर पराया नहीं लगता मुझ को ....

----------------------------------------------------------

दर्द का साज़ दे रहा हूँ तुम्हे.
दिल के सब राज़ दे रहा हूँ तुम्हे.
ये ग़ज़ल, गीत सब बहाने है.
मैं तो आवाज़ दे रहा हूँ तुमहे.......

Wednesday, November 30, 2011

New Hindi Poem By Abhishek Bajaj- क्यूँ ढूंढ़ता उस ख्वाब को

क्यूँ ढूंढ़ता उस ख्वाब को,के कौन जाने किधर गया,
जो साथ है उसे पास रख जो गुज़र गया सो गुज़र गया,
अपना समझ जिसे खुश हुआ अहसास समझ कर भूल जा,
बस नशा था थोडा प्यार का सुबह हुई तो उतर गया,
... उस शख्स का भी क्या कसूर था जो पास होकर भी दूर था,
ये तो ज़माने का दस्तूर है वो भी जमाने संग बदल गया,
ना रखना दिल मे यादों को आँखों को ना रोने देना,
झोंका था एक हवा का,आया और छु के निकल गया....
- Abhishek Bajaj

Sunday, November 20, 2011

Dr. Kumar Vishwas New Hindi Poem- Kuch Chote Sapnoo ke Badle

कुछ छोटे सपनो के बदले , बड़ी नींद का सौदा करने ,
निकल पडे हैं पांव अभागे ,जाने कौन डगर ठहरेंगे !

वही प्यास के अनगढ़ मोती ,वही धूप की सुर्ख कहानी ,
वही आंख में घुटकर मरती ,आंसू की खुद्दार जवानी ,
... हर मोहरे की मूक विवशता ,चौसर के खाने क्या जाने
हार जीत तय करती है वे , आज कौन से घर ठहरेंगे....!
निकल पडे हैं पांव अभागे ,जाने कौन डगर ठहरेंगे !

कुछ पलकों में बंद चांदनी ,कुछ होठों में कैद तराने ,
मंजिल के गुमनाम भरोसे ,सपनो के लाचार बहाने ,
जिनकी जिद के आगे सूरज, मोरपंख से छाया मांगे ,
उन के भी दुर्दम्य इरादे , वीणा के स्वर पर ठहरेंगे .
निकल पडे हैं पांव अभागे ,जाने कौन डगर ठहरेंगे .....!!
 - Dr. Kumar Vishwas

Wednesday, July 27, 2011

दिल के ज़ज्बातों को होंठो पे ठिकाना न मिला

दिल के ज़ज्बातों को होंठो पे ठिकाना न मिला,


हर नए ज़ख्मों के बीच मुस्कुराने का बहाना ना मिला,


मेरे ही शहर के हर शख्स से मिला मै अजनबी की तरह,


आज दोस्तों की महफ़िल मे भी मुझे कोई दोस्त पुराना ना मिला,


हँसते उसके चेहरे को मै भुलाता तो भुलाता कैसे,


गम की तो लकीरें भी नहीं फिर उन्हें हांथों से मिटाता कैसे,


कितना ढूंढा दर दर जा के पर कँही वो ज़माना ना मिला,


आज दोस्तों की महफ़िल मे भी मुझे कोई दोस्त पुराना ना मिला,


तन्हाई को मेरा हाथ थमा के तू अपनी मंजिल को चला गया,


मोहब्बत मे खोना किसे कहते हैं चलो इतना तो सीखा गया,


जिस जाम मे न दिखे तेरा चेहरा मयखाने मे वो पैमाना ना मिला,


आज दोस्तों की महफ़िल मे भी मुझे कोई दोस्त पुराना ना मिला…..



Saturday, July 16, 2011

अंदाज़ तुम्हारे जैसा था

बारिश की तरह बूंदों ने जब

दस्तक दी दरवाजे पर

महसूस  हुआ तुम आये हो ..

अंदाज़ तुम्हारे जैसा था






हवा के हलके झोके ने जब

आहात की खिड़की पर

महसूस  हुआ  तुम  चलते हो ...

अंदाज़ तुम्हारे जैसा था






मैंने बूंदों को अपने हाथ पे टपकाया तो

एक सर्द सा क्यों एहसास हुआ....

की लफ्ज़ तुम्हारे जैसा था






मैं तनहा चला जब बारिश मई

एक झोके ने मेरा साथ दिया

मई समझा तुम हो साथ मेरे

एहसास तुम्हारे जैसा था






फिर रुक गई वो बारिश भी

और रही न बाकि आहात भी

मई समझा मुझे तुम छोड़ गई...

अंदाज़ तुम्हारे जैसा था.






बारिश की तरह बूंदों ने जब

दस्तक दी दरवाजे पर

महसूस हुआ तुम आये हो...

अंदाज़  तुम्हारे जैसा था.!!!!!

Sunday, June 26, 2011

आज फिर एक कविता तेरे नाम कर दूँ

जब से आये हो जिंदगी में मेरे


चमन को बहारो का मतलब याद आया


दिल कहे, जीवन की ये बगिया तेरे नाम कर दूँ


ले, आज फिर एक कविता तेरे नाम कर दूँ






पूछे है पगली, याद करते हो मुझे


कैसे कहू, हर शब्-ओ-सहर तेरी याद में डूबे है


हर वक़्त जो दिल धडके है तेरी खातिर, उसकी हर शाम तेरे नाम कर दूँ


ले, आज फिर एक कविता तेरे नाम कर दूँ






हर सुबह का आगाज़ तुम्ही से


हर शाम तेरे नाम से ढले


हर जाम से पहले कहू ‘बिस्मिल्लाह’,हर वो जाम तेरे नाम कर दूँ


ले, आज फिर एक कविता तेरे नाम कर दूँ






वो रोये है तो बरसे है बादल इधर भी


हँसे है तो खिले है फूल इधर भी


तेरी हर मुस्कराहट पर,ये मेरी जान तेरे नाम कर दूँ


ले, आज फिर एक कविता तेरे नाम कर दूँ



Thursday, June 23, 2011

मै सोता रहा तेरी यादों के चराग जला कर

मै सोता रहा तेरी यादों के चराग जला कर,

लगा गयी आग एक हलकी सी हवा आ कर,

इसे मेरी बदनसीबी नहीं तो और क्या कहोगे,

प्यासा रहा मै दरि या के इतने पास जा कर,

आज जब तेरी पुरानी तस्वीरों को पलटा मैंने,

हंसती है कैसे देखो ये भी मुझे रुला कर,

किस्मत ने दिया धोखा और खो दिया तुझे,

क्या करूँगा मै अब सारा जहाँ पा कर,

दिल की गहराइयों मे कितने उतर गए हो तुम,

कोई देख भी नहीं सकता उतनी गहराइयों मे जा कर,

जब तुमने कहा मुझसे के मेरे नहीं हो तुम,

लगा जैसे मौत चली गयी हो मुझको गले लगा कर.....

Sunday, June 19, 2011

उड़ान

मंजिले उन्हें ही मिलती है जिनके सपनो में जान होती है
पंखों से कुछ नही होता, हौसलों से उड़न होती है

मंजिल तो मील ही जाएगी भटक कर ही सही
गुमराह तो वो है जो घर से निकले ही नहीं .....

Sunday, June 12, 2011

अब वीकएंड पर भी नहाने लगा हूं !!!

कहाँ थी कमी, और कहाँ था वक़्त, तेरे आने से पहले
तेरे चक्कर में ऐ जान-ऐ-जाना, अब काम से वक़्त चुराने लगा हूं …



ये कैसा सितम काफिर तेरा मेरे मोबाइल पर
कही बुझ न जाये ये चिराग, अब चार्जर भी साथ लेकर आने लगा हूं



आनी है दिवाली और दिल सफाई शुरू हुयी
मेरे दिल की चली न जाये बत्ती, तुझे दिल में जलाने लगा हूं



तेरे बदन से जो खुशबु महके और शमा रंगीन हो
कुछ तो भला किया तुने सनम,अब डीओडोरेंट के पैसे बचाने लगा हूं



तेरी बातो से फुर्सत कहा और तेरी यादो से वक़्त
जी भर के देखू तुझे,इसलिए अब वीकएंड पर भी नहाने लगा हूं




अब न कहना के बहुत अमीरी है तेरे मिलने में
यहाँ लुट चुका हूं मैं , बस कड़ी कोशिश से गरीबी छुपाने लगा हु



मेरी कविता इतनी फर्जी भी होगी,सोचा न था
देख तेरी मोहब्बत में मैं,क्या क्या क्या क्रेप गाने लगा हूं 

Saturday, June 11, 2011

वो बचपन की यादें आज भी तन्हाई मे खोजता हूँ मै

वो बचपन की यादें आज भी तन्हाई मे खोजता हूँ मै

गुम हो जाता हूँ खुद मे जब उसके बारे मे सोचता हूँ मै

नए साल पे दोस्तों के साथ क्या पिकनिक खूब मनाई थी

छोटे परदे पे बड़ी फ़िल्मी देख के जलेबियाँ खूब खाई थी

क्रिकेट खेलने की तो हर पल होती हमारी तैयारी थी

कितने डंडे खाए पापा चाचा से उफ़ फिर भी क्या बेकरारी थी

दोस्तों की मण्डली निकलती थी साथ साथ हर होली मे

सुबह पिचकारियों मे रंग होता शाम गुलाल भरा होता झोली मे

दशहरे की तो बात जुदा थी वो मेला कितना प्यारा था

मंदिर के पीछे चोर सिपाही,लुका-छुपी उफ़ वो वक़्त हमारा था

दीवाली के पटाखे देखकर खुशियों मे पर लग जाते थे

कर के परेशान मोहल्ले मे सबको यंहा वंहा पटाखे बहुत जलाते थे

बीता बचपन गुज़रा जमाना अब यादों में खुश हो लेने दो

न जाने क्यूँ दिल है मेरा जी भर के आज मुझे रो लेने दो...

क्यूँ इन नज़रों को उसका इंतज़ार आज भी है

Tuesday, June 7, 2011

पीने पिलाने के सब हैं बहाने

कहाँ  की  मुहब्बत  कहाँ  के  फ़साने


पीने  पिलाने  के  सब  हैं  बहाने


ख़ुशी  में   भी   पी  है


तू  ग़म  में  भी  पी  है


हैं  मस्ती  भरे  ये  मैखाने  के  पैमाने 




...पीने  पिलाने  के  सब  हैं  बहाने


सताए  न  हमको  कभी  याद  इ  माजी


चलो  भूल  जाएँ  वो  गुज़रे  ज़माने


पीने  पिलाने  के  सब  हैं  बहाने


चलो  अब  तू  गुमनाम  एस  मैखाने  से


तुम्हें  दफन  करने  हैं  सब  ग़म  पुराने


पीने  पिलाने  के  सब  हैं  बहाने ..


सब  हैं  बहाने


Friday, May 6, 2011

काश मै तुम्हे अपने गीत सुना पाता

काश मै तुम्हे अपने गीत सुना पाता,

काश मै तेरी बांहों मे आ पाता,

काश मै तेरे होंठों से निकली हर बात बन जाता,

काश मै तेरी आँखों से गुजरी हर रात बन जाता,

काश मै तेरे दिल मे तेरे धड़कन की तरह रहता,

काश मै तेरी यादों मे तेरे साजन की तरह रहता,

काश मै तेरी हर जरूरत की तरह होता,

काश मै तेरे आईने मे तेरी सूरत की तरह होता,

काश मै तेरे केशों मे लगे गुलाब की तरह होता,

काश मै तेरे नींदों मे आये ख्वाब की तरह होता,

पर ये हो न सका और तू मुझसे जुदा हो गया,

और मेरे गीतों मे वफ़ा की जगह बेवफा हो गया..



पर अब सोचता हूँ.............

काश के मेरे गीतों मे फिर तू समां जाये,

काश के आवाज़ दूँ तुझको और तू आये,

मिले कुछ इस तरह के फिर न जुदा हो,

और मेरे गीतों मे वफ़ा की जगह वफ़ा हो,

वफ़ा हो , वफ़ा हो..........................



For Hindi Poem  visit

ओढ़ के तिरंगा क्यों पापा आये है?

माँ मेरा मन बात ये समझ ना पाये है, ओढ़ के तिरंगे को क्यूँ पापा आये है? पहले पापा मुन्ना मुन्ना कहते आते थे, टॉफियाँ खिलोने साथ मे...