Sunday, June 12, 2011

अब वीकएंड पर भी नहाने लगा हूं !!!

कहाँ थी कमी, और कहाँ था वक़्त, तेरे आने से पहले
तेरे चक्कर में ऐ जान-ऐ-जाना, अब काम से वक़्त चुराने लगा हूं …



ये कैसा सितम काफिर तेरा मेरे मोबाइल पर
कही बुझ न जाये ये चिराग, अब चार्जर भी साथ लेकर आने लगा हूं



आनी है दिवाली और दिल सफाई शुरू हुयी
मेरे दिल की चली न जाये बत्ती, तुझे दिल में जलाने लगा हूं



तेरे बदन से जो खुशबु महके और शमा रंगीन हो
कुछ तो भला किया तुने सनम,अब डीओडोरेंट के पैसे बचाने लगा हूं



तेरी बातो से फुर्सत कहा और तेरी यादो से वक़्त
जी भर के देखू तुझे,इसलिए अब वीकएंड पर भी नहाने लगा हूं




अब न कहना के बहुत अमीरी है तेरे मिलने में
यहाँ लुट चुका हूं मैं , बस कड़ी कोशिश से गरीबी छुपाने लगा हु



मेरी कविता इतनी फर्जी भी होगी,सोचा न था
देख तेरी मोहब्बत में मैं,क्या क्या क्या क्रेप गाने लगा हूं 

Saturday, June 11, 2011

वो बचपन की यादें आज भी तन्हाई मे खोजता हूँ मै

वो बचपन की यादें आज भी तन्हाई मे खोजता हूँ मै

गुम हो जाता हूँ खुद मे जब उसके बारे मे सोचता हूँ मै

नए साल पे दोस्तों के साथ क्या पिकनिक खूब मनाई थी

छोटे परदे पे बड़ी फ़िल्मी देख के जलेबियाँ खूब खाई थी

क्रिकेट खेलने की तो हर पल होती हमारी तैयारी थी

कितने डंडे खाए पापा चाचा से उफ़ फिर भी क्या बेकरारी थी

दोस्तों की मण्डली निकलती थी साथ साथ हर होली मे

सुबह पिचकारियों मे रंग होता शाम गुलाल भरा होता झोली मे

दशहरे की तो बात जुदा थी वो मेला कितना प्यारा था

मंदिर के पीछे चोर सिपाही,लुका-छुपी उफ़ वो वक़्त हमारा था

दीवाली के पटाखे देखकर खुशियों मे पर लग जाते थे

कर के परेशान मोहल्ले मे सबको यंहा वंहा पटाखे बहुत जलाते थे

बीता बचपन गुज़रा जमाना अब यादों में खुश हो लेने दो

न जाने क्यूँ दिल है मेरा जी भर के आज मुझे रो लेने दो...

क्यूँ इन नज़रों को उसका इंतज़ार आज भी है

Tuesday, June 7, 2011

पीने पिलाने के सब हैं बहाने

कहाँ  की  मुहब्बत  कहाँ  के  फ़साने


पीने  पिलाने  के  सब  हैं  बहाने


ख़ुशी  में   भी   पी  है


तू  ग़म  में  भी  पी  है


हैं  मस्ती  भरे  ये  मैखाने  के  पैमाने 




...पीने  पिलाने  के  सब  हैं  बहाने


सताए  न  हमको  कभी  याद  इ  माजी


चलो  भूल  जाएँ  वो  गुज़रे  ज़माने


पीने  पिलाने  के  सब  हैं  बहाने


चलो  अब  तू  गुमनाम  एस  मैखाने  से


तुम्हें  दफन  करने  हैं  सब  ग़म  पुराने


पीने  पिलाने  के  सब  हैं  बहाने ..


सब  हैं  बहाने


Friday, May 6, 2011

काश मै तुम्हे अपने गीत सुना पाता

काश मै तुम्हे अपने गीत सुना पाता,

काश मै तेरी बांहों मे आ पाता,

काश मै तेरे होंठों से निकली हर बात बन जाता,

काश मै तेरी आँखों से गुजरी हर रात बन जाता,

काश मै तेरे दिल मे तेरे धड़कन की तरह रहता,

काश मै तेरी यादों मे तेरे साजन की तरह रहता,

काश मै तेरी हर जरूरत की तरह होता,

काश मै तेरे आईने मे तेरी सूरत की तरह होता,

काश मै तेरे केशों मे लगे गुलाब की तरह होता,

काश मै तेरे नींदों मे आये ख्वाब की तरह होता,

पर ये हो न सका और तू मुझसे जुदा हो गया,

और मेरे गीतों मे वफ़ा की जगह बेवफा हो गया..



पर अब सोचता हूँ.............

काश के मेरे गीतों मे फिर तू समां जाये,

काश के आवाज़ दूँ तुझको और तू आये,

मिले कुछ इस तरह के फिर न जुदा हो,

और मेरे गीतों मे वफ़ा की जगह वफ़ा हो,

वफ़ा हो , वफ़ा हो..........................



For Hindi Poem  visit

Monday, April 4, 2011

फिर भी दिल को उसके लिए बेक...अरार क्यूँ करता हूँ

यंहा  उसका  मेरा  होना  मुमकिन  ही  नहीं,

फिर  भी  उससे  प्यार  क्यूँ  करता  हूँ,

जिन  राहों  पर  बन  नहीं  सकते  उसके पावों  के निसान,

उनपर  पलकें  बिछाये  उसका  इन्तेजार  क्यूँ  करता  हूँ,

उससे  मेरे  प्यार  का  किसी  से  इज़हार  ना कर  पाऊ,

फिर  बार  बार  खुद  से  ये  इकरार  क्यूँ  करता  हूँ,

और  उसे  भी   इल्म  ना होगा  मेरे  प्यार  का, 

फिर  भी  दिल  को  उसके लिए  बेक...अरार  क्यूँ  करता  हूँ.



Related Searches:  क्यूँ इन नज़रों को उसका इंतज़ार आज भी है

Monday, March 28, 2011

आइना भी तेरे दीदार से इतरा रहा है

आइना भी तेरे दीदार से इतरा रहा है,
वो खुद को इस ज़माने मे सबसे हसीं पा रहा है,
वो नादान तो इतना भी नहीं समझता ,
...तेरा रूप उसे इतना हसीं बना रहा है....
Hindi Poem

Tuesday, March 15, 2011

क्यूँ ढूंढता उस ख्वाब को के कौन जाने किधर गया

Hindi Poem
 
क्यूँ ढूंढता उस ख्वाब को के कौन जाने किधर गया
जो पास है उसे साथ रख जो गुज़र गया सो गुज़र गया
अपना समझ जिसे खुश हुआ अहसास समझ कर भूल जा
बस नशा था थोड़ा प्यार का सुबह हुई तो उतर गया

...उस शख्स का भी क्या कसूर था जो पास होकर भी दूर था
ये तो ज़माने का दस्तूर है वो भी ज़माने संग बदल गया
न रखना दिल मे यादों को और ना आँखों को रोने देना
झोंका था बस एक हवा का आया और छु के निकल गया

ओढ़ के तिरंगा क्यों पापा आये है?

माँ मेरा मन बात ये समझ ना पाये है, ओढ़ के तिरंगे को क्यूँ पापा आये है? पहले पापा मुन्ना मुन्ना कहते आते थे, टॉफियाँ खिलोने साथ मे...